ब्रेकिंग
हरदा:  05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब...

बंगाल, यूपी, केरल और बिहार समेत कई राज्यों में लगा लॉकडाउन

Lockdown In India : देश में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। तेजी से बढ़ते आंकड़ों के कारण हालत चिंताजनक है। मेडिकल ऑक्सीजन, दवाईयों और बेड की किल्लत सामने आ रही है। राज्य सरकारों के पास संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन का ही विकल्प बचा है। केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 8 मई से 16 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। बुधवार को प्रदेश में 41,953 मामले सामने आए हैं। आइए जानते हैं अन्य प्रदेशों में लॉकडाउन, वीकेंड लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू कितने समय और क्या पाबंदियां हैं।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकल ट्रेनों को बंद कर दिया है। वहीं दुकानें भी कुछ समय के लिए खुलेंगी। राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और दफ्तरों में 50 फीसद कर्मचारी ही आएंगे। निजी सेक्टर को वर्क फ्रॉम फोम करने को कहा गया है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, सिनेमा हॉल और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश में बढ़ते केस को देखते हुए योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया है। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गावों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेश करने का निर्देश दिये हैं। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, मेडिकल स्टोर समेत ई-कॉमर्स चालू रहेगा।

बिहार

बिहार सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में सभी ऑफिस, दुकानें, वाणिज्यिक और प्राइवेट प्रतिष्ठन बंद रहेंगे। आवश्यक खाद्य सामग्री, फल-सब्जी, दूध और पीडीएस दुकानें सुबह 7 बजे से 11 बजें तक खुलेंगी। अनावश्यक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़

- Install Android App -

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना गाइडलाइन के तहत मोहल्लों की किराना दुकानों को शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू 15 मई तक बढ़ दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इसका ऐलान किया है। उन्होंने जनता को कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है। बसों और ट्रेनों को बंद करने पर समस्या हो सकती है। इसलिए कैसे उपयोग में लाया जाए इस पर फिलहाल विचार किया जा रहा है। उद्धव सरकार जिलाबंदी करने का भी सोच रही है।

राजस्थान

राजस्थान में 17 मई तक लॉकडाउन लागू है। सरकार ने गाइडलाइन में नई पाबंदियों को जोड़ा है। सभी खाद्य पदर्थों और किराना दुकानें सोमवार से शुक्रवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुलेंगी। वहीं कृषि आदान दुकानें सोमवार और गुरुवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और डेयरी व दूध की दुकानें प्रतिदिन सुबह 11 बजे व शाम 5 से रात 7 बजे तक खोलने की अनुमति है।