ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

चीन ने किया ‘खतरनाक लेजर हथियार’ का प्रदर्शन, भारतीय सीमा पर कर सकता है तैनात

बीजिंग: दुनिया पर धाक जमाने के लिए चीन लगातार जहां नए अविष्कार कर हा है वहीं अपने खतरनाक हथियारों का प्रदर्शन भी कर रहा है। इसी क्रम में अब चीन  ने  नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया जो हवा में निशाना लगाकर ड्रोन, निर्देशित बमों और मोर्टार को नष्ट करने में सक्षम है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स   के अनुसार, दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के ज्युहाई शहर में आयोजित एयर शो में इस नई प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।

- Install Android App -

माना जा रहा है कि इस प्रणाली को चीन बड़ी आसानी से भारत की सीमा से सटे तिब्बत के पठार और दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों में तैनात कर सकता है। वाहन चालित इस प्रणाली का नाम ‘‘एलडब्ल्यू 30’’ लेजर रक्षा हथियार प्रणाली है।इसे देश के सबसे बड़े मिसाइल निर्माताओं में शामिल चीन एरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ने विकसित किया है। इससे पहले बीते जुलाई माह में अमेरिका के एक सैन्य अधिकारी ने खुलासा किया था कि सितंबर 2017 के बाद से अब तक 20 तरह की अलग-अलग घटनाओं में अमेरिकी विमानों को निशाना बनाने के लिए लेजर हथियारों का इस्तेमाल किया गया।एक सेना प्रवक्ता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया था कि ये लेजर किरणें अमेरिकी विमानों पर फ्लैश की गई और इसमें चीन का हाथ होने का अंदेशा है। अधिकारी ने बताया कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रशांत क्षेत्र में इस्तेमाल में लाए गए लेजर हथियार सैन्य थे या व्यावसायिक लेकिन यकीनन इससे पायलट को नुकसान पहुंच सकता था।