ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

अब ‘RSS’ के बचाव में कांग्रेस, कमलनाथ ने कह डाली ये बड़ी बात

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को आतंकवादी संगठन कहने वाले कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी के बयान को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इससे किनारा कर लिया है। भोपाल में कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का इस तरह का कोई इरादा नहीं, क्योंकि अगर आरएसएस इस तरह की संस्था होती तो वो पाबंदी लगाने की बात करते।  कमलनाथ ने कहा, ‘ना हमारा मन है, ना मंशा है कि आरएसएस पर रोक रूकावट लगाई जाए।
जो केंद्र सरकार के नियम हैं औऱ बाबूलाल गौर और उमा भारती के समय जो नियम थे उनको दोहराया है। संघ ऐसी (आतंकवादी) संस्था है मैं नहीं मानता। अगर ऐसी संस्था होती तो हम प्रतिबंध लगाने की बात करते।
अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने संघ को लेकर विवादित टिप्पणी की है, उन्होंने संघ को आतंकवाद का प्रतीक बताया है. रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा से विधायक सुंदरलाल तिवारी ने सोमवार को कहा था कि संघ के के किसी भी कार्यक्रम में भारतीय झंडा नहीं लगाया जाता, इससे यह साफ जाहिर है कि इसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।