ब्रेकिंग
हंडिया: बैशाख मास की सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान!  जलस्तर की कमी से श्... श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश हंडिया तहसील अध्यक्ष मयंक तिवारी बने!  हरदा: भा.ज.पा. सरकार पार्षदों के अधिकार कुचल रही है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है!   नगर पालिका अध्यक... नर्मदा नदी : आओ मिलकर जीवन दायिनी मां नर्मदा को स्वच्छ सुंदर रखे, स्नान करते समय साबुन शैंपू का उपयो... MP में प्राइवेट स्कूल में बच्चों का FREE Admission! MP RTE Admission 2025-26 का पूरा शेड्यूल जारी, ज... PM Kisan की 20वीं किस्त इस तारीख को खाते में? ₹2000 के लिए फ़ौरन चेक करें PM Kisan Gramin Beneficiary... हरदा: चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया आदतन बदमाश , आरोपी पर भोपाल, सीहोर थाना क्षेत्र में कई केस दर्ज हंडिया: नर्मदा नदी में स्नान करते समय एक मासूम डूबा ,हुई मौत, मां का रो रोकर बुरा हाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न -मध्यप्रदेश बिश्नोई समाज का 34 वा सामुहिक विवाह सम्मेलन श्री जम्भेश्वर ... हरदा: जिला और ब्लॉक स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से आयोजित होंगे

आरक्षक का जन्मदिन मनाते रह गए थाना प्रभारी, इनामी डकैत अर्जुन सिंह का साथी बरौंधा पुलिस की गिरफ्त से फरार

मकड़ाई समाचार सतना। जिले के बरौंधा थाना में एक आरक्षक का जन्मदिन मनाने में थाना प्रभारी इतने मशगूल हो गए कि थाने में पुलिस गिरफ्त से 20 हजार के इनामी डकैत अर्जुन सिंह परिहार का साथी अजय पाल भाग गया। यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। इसके बाद से ही पुलिस बल जंगलों की खाक छान रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार बीते लगभग एक साल से एमपी और यूपी की सीमा में सक्रिय डकैत के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मिले सुरागों के आधार पर बांदा जिले के बदौसा थाना अंतर्गत टेरा – महुटा निवासी अजय पाल समेत दो लोगों को 30 मई की शाम सीमावर्ती जंगलों से पकड़ा गया था।

- Install Android App -

इन्हें थाने लाकर अन्य के बारे में बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आए आरोपित पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार शाम को जब थाना प्रभारी व अन्य पुलिस स्टाफ आरक्षक का जन्मदिन मना रहे थे वे अन्य कामों में व्यस्त थे तभी आरोपित अजय पाल थाने से फरार हो गया। आरक्षक के जन्मदिन मनाने की तस्वीर भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रही है।

रात भर चली सर्चिंग: डकैत गिरोह के साथी के गायब होने की सूचना पता चलते ही फौरन सचिंग शुरू की गई। मगर देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। रात भर जंगलों व आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी रही। पुलिस की हिरासत से फरार होने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अभी इस मामले में थाना प्रभारी राजेश पटेल समेत किसी भी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित हथकड़ी समेत फरार हो गया है। जिसके तलाश में कई थानों की पुलिस सहित एक सैकड़ा पुलिस जवान लग गए हैं।