ब्रेकिंग
दिग्विजय सिंह का बयान : सिंधिया से रिश्ते और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बिहार में दो वोटर आईडी विवाद: अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम जुड़ा यमुना खतरे के निशान के करीब सिवनी मालवा: ग्राम शिवपुर में सड़क किनारे गड्ढे में धान रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध   हरदा जिले के किसानो के लिए अच्छी खबर: उर्वरक वितरण सोमवार को प्रात: आठ बजे से होगा। हंडिया : भक्ति, परंपरा और भाईचारे का संगम — हंडिया में भुजरिया पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा तट पर प... पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी संघ प्रमुख भागवत इंदौर आए, बैठक में 180 समाजों के प्रमुखों से किया संवाद अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य का वाहन दुर्घटनाग्रस्त पुतिन और ट्रंप अलास्का में करेंगे मीटिंग

महंगाई पर बोले कृषि मंत्री, कहा- कहां बढ़ रही है महंगाई, किसानों की फसलों के बढ़े हैं दाम

मकड़ाई समाचार भोपाल। शिवराज सरकार महकमे के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बढ़ती मंहगाई को लेकर कहा कि कहां महंगाई बढ़ रही है। किसानों की फसलों के दाम बढ़ रहे हैं। गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को विरोध प्रदर्शन करने का नैतिक अधिकार नहीं है। 15 महीने में कांग्रेस सरकार ने कौनसी महंगाई कम की है, महंगाई पूरी दुनिया में बढ़ी है।

- Install Android App -

कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश में नकली बीज और खाद्य को लेकर कहा कि कार्रवाई जारी है। कृषि विभाग लगातार नकली बीज को लेकर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि खंडवा में नकली बीज बिक रहा था, मैंने खुद निगरानी कर कार्रवाई करवाई। पांच अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने मध्य प्रदेश में बीज और डीएपी खाद की कमी को माना है। कृषि मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में बीज की शॉर्टेज है। जून तक जितना केंद्र सरकार से प्रदेश को खाद मिलना था उतना नहीं मिला।