ब्रेकिंग
पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि...

गंगाजल लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पहुंचे कांग्रेस नेता, कहा- पूरे करेंगे वादे

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कर्जमाफी समेत किसानों के हितों की कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों पर सत्तारूढ़ भाजपा ले लगातार उठाए जा रहे सवालों के बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने गंगाजल की कसम खाकर अहम वादों को 10 दिन में पूरा करने का लोगो को विश्वास दिलाया। सिंह ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि भाजपा को कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाने का कोई हक नही है,क्योंकि उसने पिछले घोषणा पत्र में किए वादे पूरा ही नही किए। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर कर्जमाफी करने का वादा पूरा कर दिखाएंगी। उन्होने कहा कि वह गंगाजल की शपथ लेकर कह रहे है कि कांग्रेस घोषणा पत्र के सभी वादे पूरा करेंगी।

हाथ में गंगा जल लेकर क़सम खाते हैं, छत्तीसगढ़ में सरकार में आते ही दस दिन में किसानों का क़र्ज़ माफ़ करेंगे : @SinghRPN रायपुर में pic.twitter.com/MldQrUf0i9

- Install Android App -

— Umashankar Singh (@umashankarsingh) November 15, 2018

भाजपा सरकार कर रही है भ्रष्टाचार की सभी सीमामें पार
सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की सभी सीमामें पार कर रही है। इस सरकार से ना नौजवान खुश ना किसान खुश है।इस सरकार ने किसी के लिए कोई कार्य नही किया सबको अपने झूठे वादो मे फंसाया है। उन्होने कहा कि नक्सलवाद खत्म करने की बात करने वाले मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह स्वयं अपने जिले को भी नक्सल ग्रस्त कर दिया। सिंह ने कहा कि कांग्रेस जो भी चुनावी वादे जनता से करती है,उसे पूरा करती है। किसानों का उसने 2008 में देशभर में ऋणमाफ कर दिया था,यह तथ्य को क्या भाजपा नकार सकती है। उन्होने कहा कि पंजाब एवं कर्नाटक में भी उसने सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर कर्जमाफी कर दिखा दिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा के नही जनता के विश्वास की जरूरत है।जनता के विश्वास की खबरों से भाजपा परेशान है।