ब्रेकिंग
बनासकांठा/हंडिया: दो शवों का आज हुआ अंतिम संस्कार, हरदा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदापुरम में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, भेरूंदा के सागौन माफिया में हड़कंप सूचना मिलते ही वन माफि... मैं अच्छा बेटा नहीं बना पाया,मुझे माफ कर देना- छात्र ने लगाई फांसी चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को लगेगा देवी को मदिरा का भोग: मदिरा की धार से होगी फिर नगर पूजा हरदा: उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेन्सी आदित्य कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध... हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी हंडिया: मायरा मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल की बैठक,: भाजपा के स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती मनाए जाने... Big news harda: बनासकांठा ब्लास्ट: एक महिला और एक 12 वर्षीय बालक का शव कल हंडिया आयेगा,कल सुबह होगा ... झाबुआ: भाजपा बन मण्डल की नवीन कार्यकरणी मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी ने घोषित की ! देखे नामों की सूच...

MP BREKING NEWS : प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किचन में ही दफना दिया शव, 10 साल से लिव इन में रह रहे थे दोनों

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर उसका शव किचन में दफना दिया। जानकारी के अनुसार दोनों लिव इन में रह रहे थे। शव दफनाने के बाद प्रेमी ने गड्ढें के ऊपर लिपाई-पुताई भी कर दी थी। रविवार को जब पड़ोस ही में रहने वाले देवर को महिला नहीं दिखी तो उसे शक हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को किचन में ताजा लिपाई-पुताई दिखी। पुलिस ने गड्ढा खोदा तो उसे किचन में महिला का शव मिला। जानकारी के अनुसार दोनों करीब 10 साल से साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

10 साल से लिव इन में रह रहे थे दोनों

एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि शांति मल्लाह और रामराज मांझी दोनों 10 साल से लिव इन में ग्राम गाढ़ा 138 टोला में रह रहे थे। शनिवार को रामराज ने धारदार हथियार से शांति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव किचन में दफना दिया। रविवार को शांति जब कई समय तक दिखाई नहीं दी, तो पड़ोस में रहने वाले देवर को शक हुआ।

- Install Android App -

वारदात से पहले हुई थी लड़ाई

उसने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि शांति और रामराज के बीच रात को लड़ाई हुई थी। इसके बाद से शांति दिखाई नहीं दे रही है, ये सब सुनकर देवर ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद रामराज वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो किचन में नई पुताई देखकर उन्हें शक हुआ। इस पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर गड्ढा खुदवाया।

10 साल पहले हुई थी पति की मौत

गड्ढे से महिला का शव मिला, जानकारी के अनुसार शांति पहले शादीशुदा थी और 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति के मौत के बाद उसे 10 साल छोटे रामराज से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों गांव में एक साथ रहने लगे। दोनों की कोई संतान नहीं थी, इसी वजह से अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था।