ब्रेकिंग
Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ... जयश ने टिमरनी थाने का घेराव किया, बैतूल निवासी मजदूर की जिले के एक कृषक के खेत में काम करने के दौरान...

राजस्‍थान में कांग्रेस का बड़ा दांव, वसुंधरा राजे के खिलाफ लड़ेंगे जसवंत सिंह के बेटे

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए झालरापाटन से भाजपा के पूर्व नेता मानवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को खिलाफ मैदान में उतार दिया है। दरअसल राजे ने झालरापाटन सीट से आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां यह सूची जारी की। पार्टी ने राजस्थान के लिए पहली सूची 15 नवंबर को जारी की थी जिसमें 152 उम्मीदवार घोषित किए गये। राजस्थान में सात दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

- Install Android App -

भाजपा से नाराज है जसवंत सिंह 
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे हाल ही में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस में शामिल होते ही उन्होंने भाजपा पर र्क आरोप लगाए थे। मानवेन्द्र ने कहा था कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी के संस्कारों से दूर जा चुकी है। आगामी चुनाव में राजस्थान की जनता उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के ‘अपमान’ का बदला लेगी।

क्या है मामला
दरअसल 2014 के आम चुनावों में पार्टी की टिकट नहीं मिलने पर जसवंत सिंह निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे। हालांकि इसमें जीत कांग्रेस से भाजपा में आए कर्नल सोना राम चौधरी के हाथ लगी। तभी से मानवेंद्र, उनका परिवार व समर्थक भाजपा से नाराज चल रहे हैं। इसी सितंबर में मानवेंद्र ने बाड़मेर में एक बड़ी स्वाभिमान रैली की और ‘कमल का फूल, बड़ी भूल’ कहते हुए भाजपा से अलग हो गए थे।