jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

सस्ती कार का झांसा देकर व्यापारी को लगाई 4 लाख की चपत

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। सस्ती कार बेचने का झांसा देकर एक व्यवसायी को एक ठग ने चार लाख रुपए की चपत लगा दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी इलाके की है। घटना का पता चलते ही पीडित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित को शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

ग्वालियर थाना क्षेत्र के पासमण्डी निवासी प्रेमकिशोर राय पुत्र जगदीश राय व्यवसायी है और उनकी तानसेन टॉकीज के सामने न्यू राय इंटरप्राइजेज नाम से इलेक्ट्रोनिक्स सामान की दुकान है। दो साल पहले प्रेम किशोर राय ने अरविन्द गुप्ता से स्कार्पियो खरीदी। लेकिन पारिवारिक वजह से वे कार को अपने नाम नहीं करा पाए। जब वे अरविंद के पास कार को अपने नाम कराने के लिए पहुंचे तो कार श्रीराम फायनेंस से लोन लेकर खरीदी गई है और कार पर लोन बकाया है। इसका पता चलते हो वह अरविन्द के पास पहुंचे तो वह आजकल की कहकर टरकाता रहा और अब उसने कार उसके नाम कराने से इनकार कर दिया। ठगी का शिकार पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

एक ही प्लाट को दो बार बेच दिया। महाराजपुरा थाना पुलिस ने गोला का मंदिर के पास स्थित मोरधन कालोनी निवासी मिथलेश चौहान ने शिकायत की है-कि वर्ष 2007 में उसने अशोक गृह निर्माण समिति के संचालक आदित्य भदौरिया से एक प्लॉट खरीदा था जब उन्होंने नामांतरण के लिए दस्तावेज लगाए तो उसका नामांतरण केंसिल हो गया। मामले की जांच की तो पता चला कि जिस प्लॉट का उससे सौदा हुआ है उसे आदित्य भदौरिया ने किसी और को बेच दिया है। अपने आपको ठगा जाने का पता चलते ही पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।