ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

मिट्टी की खदान हुई कब्र में तब्दील, 3 महिलाओं की मौत

सतना: चित्रकूट के जंगल में मिट्टी की खदान धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक को बचा लिया गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर है। चित्रकूट में ये हादसा, शनिवार दोपहर को हुआ। 4 महिलाएं घर का रंगरोगन करने के लिए छुही निकालने सिरसावन की इस खदान में आयी थीं। चारों उत्तरप्रदेश के सीतापुर में रहने वाली थीं। वो सुरंग बनाकर मिट्टी निकाल रही थीं। उसी दौरान अचानक सुरंग धंस गयी और सारी मिट्टी उनके ऊपर जा गिरी।

- Install Android App -

चारों महिलाएं वहीं मिट्टी के ढेर में दब गयीं.ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। मिट्टी हटाने में करीब 4 घंटे लगे, उसके बाद महिलाओं को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनमें से 3 की मौत हो चुकी थी। चौथी महिला की हालत गंभीर थी। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे सतना जिले में चित्रकूट के जंगलों में ढेरों अवैध खदानें चल रही हैं। यहां लोग सुरंग बनाकर चोरी छुपे मि्टटी निकालते हैं, इसलिए आए दिन हादसे होते रहते हैं।