jhankar
ब्रेकिंग
किसान भाई 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक 14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं ई-विकास पोर्टल को अधिक सुगम बनाने वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न प्रशिक्षण के पंचम दिवस भारी औजारों व हथियारों की दी जानकारी योगी बोले- सदन बाधित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ...

कलेक्टर ने दिए चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ 3 करोड 61लाख वसूली के आदेश दिए

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। चिटफंड कंपनियों की लगातार शिकायत मिलने पर कलेक्टर धनंजय सिंह ने कार्यवाही करते हुए उनके संचालको पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ वसूली के आदेश दिए। जिसमें जिले के इटारसी में संचालित चार चिटफंड कंपनी की विभिन्न जिलो स्थित संपत्तियां कुर्क करने के आदेश भी दिए है।न्यायलय कलेक्टर द्वारा मप्र निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत चिटफंड कंपनियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3 करोड 61लाख14 हजार 921रुपये की राशिमय ब्याज 12 फिसदी वसूली की जायेगी।जिले के इटारसी शहर में संचालित चिटफंड कंपनी मालवांचल लिमिटेड नई दिल्ली की विभिन्न जिलो प्रदेशो में स्थित संपत्तियां कुर्की करने तथा कंपनी डायरेक्टर अमित कुमार रत्नाकरएनंदन रत्नाकरएदिलीप सेन के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। इसी तरह इटारसी मे ही संचालित यूएसके इंडिया लिमिटेड इंदौर के डायरेक्टर विश्वरामसिंह तोमर और उमेश नरवरिया संजय वर्माएपप्पू पटेल कंपनी एमजे  लैब डेवलेपर्स लिमिटेड ग्वालियर तथा इनके संचालक संतोष लाल राठौर,कंचन रजावत,निर्मला राठौर,मथुरा राठौर,गोपाल गुप्ता, दिलीप जैन तथा अन्य कंपनी सांइ दीप फयूचर स्टेट डेवलेपर इंडिया लिमिटेड झारखंड सीएमडी भूपेंद्र कमार साहू ,दिलीप कुमार ,विपुल कुमार आदि के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।