jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

बैतूल जिले में नदी की बाढ़ में फंसे तीन ग्रामीण, रस्सी के सहारे बचाई जान

मकड़ाई समाचार बैतूल। जिले के सारनी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम जाजबोड़ी में भटकाल नदी की बाढ़ में तीन ग्रामीण फंस गए। सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे उनकी जान बचाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम जाजबोड़ी के रामू साहू, सेवंती साहू और प्रिया साहू अपने खेत में धान की रोपाई करने के लिए गए थे। अचानक तेज बारिश होने से दोपहर करीब एक बजे वे घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान नदी में पानी बढ़ गया। तीनों ने नदी के बीच स्थित एक टापू पर पहुंचकर स्वयं को बहने से बचाया। ग्रामीणों को सूचना दी गई जिसके बाद वे रस्सी लेकर नदी के किनारे पहुंचे। सूचना मिलने पर सारनी थाना से उप निरीक्षक श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक आशीष भी मौके पर पहुंचे और गांव के साहसी युवा रस्सी के सहारे नदी के बीच टापू पर पहुंचे। तीनों को रस्सी की मदद से नदी के बाहर सुरक्षित निकाला गया।