ब्रेकिंग
अब मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में खामियां तलाशेगी कांग्रेस मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश के आसार, 23 जिलों में बरसेंगे बादल दिग्विजय सिंह का बयान : सिंधिया से रिश्ते और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बिहार में दो वोटर आईडी विवाद: अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम जुड़ा यमुना खतरे के निशान के करीब सिवनी मालवा: ग्राम शिवपुर में सड़क किनारे गड्ढे में धान रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध   हरदा जिले के किसानो के लिए अच्छी खबर: उर्वरक वितरण सोमवार को प्रात: आठ बजे से होगा। हंडिया : भक्ति, परंपरा और भाईचारे का संगम — हंडिया में भुजरिया पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा तट पर प... पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी संघ प्रमुख भागवत इंदौर आए, बैठक में 180 समाजों के प्रमुखों से किया संवाद

मुंबई:तमिल फ़िल्म अभिनेत्री सड़क दुर्घटना में घायल, एक दोस्त की मौत

यशिका आनंद फ़ोटो सोशल मीडिया

मकड़ाई समाचार मुंबई: शनिवार अर्धरात्रि के बाद अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रही फिल्म अभिनेत्री यशिका आनंद की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में फिल्म अभिनेत्री के दोस्त ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि यशिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म अभिनेत्री और तमिल बिग बॉस-2 की पूर्व कंटेस्टेंट यशिका आनंद देर रात तकरीबन 1.00 बजे ईस्ट कोस्ट रोड महाबली पुरम सडक मार्ग पर यात्रा कर रही थी। उस समय उनके साथ उनका दोस्त वल्लीचेटी भवानी भी कार में सवार था।

- Install Android App -

इसी दौरान फिल्म अभिनेत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में फिल्म अभिनेत्री के दोस्त भवानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि फिल्म अभिनेत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से फिल्म अभिनेत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया है कि यशिका के अलावा कार में उनके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। पुलिस ने भवानी के शव को चैंगलपेट अस्पताल में ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। हालांकि अभी डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।