ब्रेकिंग
हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से कटौती, जानें क्या हैं आज के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार रविवार को भी जारी रहा। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में आज 19 पैसे, जबकि डीजल के दामों में 17 पैसे की कटौती की गई। दिल्ली में अब पेट्रोल 76.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल का दाम भी घटकर 71.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 82.04-74.79 रूपए हो गई है। लगातार घट रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के चलते अभी तक पेट्रोल लगभग 6.31 रूपए और डीजल 4.30 रूपए सस्ता हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर   पेट्रोल   डीजल
दिल्ली 76.52 71.39
मुंबई    82.04 74.79
चेन्नई  79.46 75.44
कोलकाता   78.47 73.25
हरियाणा   75.39 70.35
हिमाचल 75.24 69.18

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते दिनों आई गिरावट के कारण पिछले एक महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि, तेल आपूर्तिकर्ता देशों का समूह ओपेक द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की संभावनाओं के कारण शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी आई।

- Install Android App -

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 81.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 82.89 रुपए, लुधियाना में 82.15 रुपए और पटियाला में  82.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर   पेट्रोल   डीजल
जालंधर 81.68 71.20
अमृतसर 82.89 71.72
लुधियाना 82.15  71.60
पटियाला 82.08 71.54

आप भी पता करें आपके शहर में क्या है कीमत
आप भी अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर में कीमत फोन पर जान सकते हैं।