मकड़ाई समाचार हरदा। करीबी ग्राम रोलगांव में एक बुजुर्ग को सांप ने काटा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोखीलाल पिता खुसरिया उम्र 60वर्ष खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसको सर्प ने काट लिया। उसकी तबियत खराब होने पर परिजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर खरतलाय निवासी नरेष पिता गोरेलाल कोरकू उम्र 30 वर्ष को भी सर्प ने काट लिया जिसका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
…….