ब्रेकिंग
बनासकांठा/हंडिया: दो शवों का आज हुआ अंतिम संस्कार, हरदा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदापुरम में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, भेरूंदा के सागौन माफिया में हड़कंप सूचना मिलते ही वन माफि... मैं अच्छा बेटा नहीं बना पाया,मुझे माफ कर देना- छात्र ने लगाई फांसी चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को लगेगा देवी को मदिरा का भोग: मदिरा की धार से होगी फिर नगर पूजा हरदा: उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेन्सी आदित्य कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध... हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी हंडिया: मायरा मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल की बैठक,: भाजपा के स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती मनाए जाने... Big news harda: बनासकांठा ब्लास्ट: एक महिला और एक 12 वर्षीय बालक का शव कल हंडिया आयेगा,कल सुबह होगा ... झाबुआ: भाजपा बन मण्डल की नवीन कार्यकरणी मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी ने घोषित की ! देखे नामों की सूच...

MP NEWS : पति की हैवानियत की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, दर्ज कराई FIR

मकड़ाई समाचार रीवा। अग्नि को साक्षी मानकर जिसका जीवन भर साथ निभाने का वायदा किया था उसके साथ ही युवक ने दरिंदगी की। मामला रीवा का है यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाए। दरिंदगी का शिकार हुई महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि वो पहले अपनी फरियाद लेकर महिला थाने पहुंची थी लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई जिसके बाद एसपी कार्यालय पहुंची और तब कहीं जाकर उसकी शिकायत दर्ज हो पाई।

- Install Android App -

पति की हैवानियत की शिकायत मामला शहर के एक थाने का है जहां रहने वाली एक महिला के साथ उसके पति ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला दोपहर को घर में खाना बना रही थी। उसी समय पति वहां पहुंचा जिसने पत्नी के साथ मारपीट की और जबरदस्ती उसे कमरे में ले गया। इस दौरान उसने प्राकृतिक तरीके से उसके साथ यौन संबंध बनाए । महिला उससे आरजू मिन्नत करती रही लेकिन आरोपी नहीं माना। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

महिला थाने में नहीं हुई कार्रवाई पति की दरिंदगी का शिकार हुई पीड़ित महिला ने बताया कि वो पहले पति के खिलाफ शिकायत करने महिला थाने गई थी लेकिन वहां पर उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी जब महिला थाने की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने एसपी का दरवाजा खटखटाया और न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद एसपी ने संबंधित थाने को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने जांच कर मामला पंजीबद्ध किया। एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि महिला ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक ढंग से यौन संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।