ब्रेकिंग
देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

रातोंरात करोड़पति बना मछुआरा, 1.33 करोड़ में बिकी 157 मछलियां

महाराष्ट्र में पालघर के मछुआरे चंद्रकांत तारे पर किस्मत कुछ इस कदर मेहरबान हुई कि वह एक झटके में ही करोड़पति बन गए। 7 साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए चंद्रकांत के बेटे सोमनाथ ने जैसे ही जाल डाला, तो ‘सी गोल्ड’ कही जाने वाली घोल मछलियां इसमें फंस गईं। 157 घोल मछलियां एक साथ फंस गईं।

- Install Android App -

ये मछलियां 1.33 करोड़ रुपए में बिकीं। मछलियों का ऑक्शन पालघर बाजार में हुआ। सोमनाथ ने बताया कि उन्होंने हर मछली को करीब 85 हजार रुपए में बेचा। घोल मछली का वैज्ञानिक नाम ‘प्राेटाेनिबिअा डायकैंथस’ है। इसका इस्तेमाल दवाइयां व कॉस्मेटिक्स बनाने में किया जाता है। थाईलैंड, इंडोनेशिया, जापान में इसकी बहुत मांग है। सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले धागे, जो अपने आप गल जाते हैं, वे भी इसी मछली से बनाए जाते हैं।

बाजार में एक मछली की कीमत 85 हजार रुपए, जैसे ही जाल में सी गोल्ड फिश जाल में फंसी, सोमनाथ तारे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। समुद्र तट से 20 से 25 नॉटिकल माइल अंदर मिलीं सी गोल्ड फिश, सोमनाथ ने बताया कि वे समुद्र में 20 से 25 नॉटिकल माइल अंदर वाधवान की तरफ गए थे। इसी दौरान उनके पिता के समुद्र में फैलाए जाल में 157 घोल मछलियां फंस गई। यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी कमाई वाली ट्रिप बन गई थी।