jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

अजब मामला : साहब! मेरे लापता पति का अब बनवा दिया जाए मृत्यु प्रमाणपत्र

मकड़ाई समाचार कटनी। साहब! सात साल से ज्यादा का समय हो गया है मेरे पति का पता नहीं चल रहा है, ढूढ़ंकर थक गए हैं। बेटों ने कई जगह खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा है, आंखें पथरा गई हैं, हालांकि हम तो चाह रहे हैं कि कहीं पर भी हों तो आ जाएं, अब तो आप उनका मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा दीजिए ताकि एक बेटे को अनुकंपा नौकरी मिल जाए…। यह बात सोमवार को जीआरपी थाना पहुंचीं प्रौढ़ महिला 56 वर्षीय पावर्ती सिंह ने जीआरपी थाना प्रभारी राकेश पटेल से कही। दरअसर कैलाश सिंह पिता किशोरी सिंह (58) निवासी रोशन नगर, जो कि रेलवे में वॉयर मैन के पद पर कार्यरत थे। सात साल पहले 18 जून 14 को अचानक ट्रेन से लापता हो गए। पत्नि पावर्ती सिंह का कहना है कि 2014 से लगभग 6 साल पहले से दनकी दीमागी हालत खराब हो गई थी। खाना-पीना भी कम खा रहे थे। कमजोर हो गए थे। लापता होने के बाद आजतक पता नहीं चला।

- Install Android App -

बेटी का करने जा रहे थे ब्याह पावर्ती सिंह ने बताया कि 2014 में बेटी पूजा सिंह का ब्याह करने पिपरिया ट्रेन से जा रहे थे, इसी दौरान वे गायब हो गए। बेटी को वे जान से भी ज्यादा चाहते थे। एक बेटी और तीन बेटा हैं। सोमवार को मां बड़े बेटे राघवेंद्र सिंह को लेकर जीआरपी पहुंचीं। जहां पर जीआरपी प्रभारी सहित एसइआइ एचएन त्रिवेदी ने आवश्यक सुझाव दिए।

इनका कहना है लापता रेलकर्मी की पत्नी पार्वती सिंह थाना पहुंची थीं। पति की मृत्यु घोषित कराने व प्रमाणपत्र की बात रखी है। उनसे आवश्यक दस्तावेज रेलवे में जमा करने कहा है, क्योंकि गुमने की अवधि सात साल पूरी हो गई है। आवेदन कलेक्टर के समक्ष करने कहा है। आरके पटेल, थाना प्रभारी जीआरपी।