ब्रेकिंग
हरदा एसपी अभिनव चौकसे को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित सावधान सावधान: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 3 महिलाओं की मौत, एक दिन में 12 नए केस युवा कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया में निर्विरोध नामांकित हुए पदाधिकारियों का हरदा विधायक डॉ. दोगने... निराश्रित गौवंश के आश्रय के लिये बनेंगे ‘‘कामधेनु निवास’’ बड़ी दुखद दर्दनाक घटना : गुजरात में हुआ विमान हादसा लगभग 105 लोगों की मौत की आशंका, राहत बचाव कार्य ... किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

श्रद्धालुओं की कार पुल से गिरी, तीन की मौत, सात घायल

मकड़ाई समाचार रायपुर/भिलाई। डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु मोहन नगर थाना क्षेत्र के दामाद पारा उरला के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जानकारी के मुताबिक उक्त घटना सुबह करीब सात बजे हुई।

रायपुर के अश्वनी नगर निवासी आठ युवक टाटा सफारी क्रमांक सीजी 13 यूडी 9900 से रविवार की सुबह डोंगरगढ़ से वापस रायपुर लौट रहे थे। रास्ते में दामाद पारा उरला के पास गाड़ी चला रहे अश्वनी नगर रायपुर निवासी पुरेंद्र साहू को झपकी लगी और उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़कर सीधे नीचे जा गिरी। उस समय पुलिया के नीचे से दो लोग गुजर रहे थे। कार सीधे उनके ऊपर गिरी।

- Install Android App -

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और भी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। कार चालक पुरेंद्र साहू (23) की अस्पताल में मौत हुई। वहीं कार में सवार उज्ज्वल देवांगन (21) गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सौरभ सरोज (23), कृष्णा ताम्रकार (16), धीरज देवांगन (16), सद्दाम अंसारी (28), भाव्य साहू (15) और अमित साहू (23) भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों ने पुलिस को जानकारी दी है कि घटना के समय वे सभी सो रहे थे। इसलिए उन्हें यह नहीं पता है कि हादसा कैसे हुआ है। उन्होंने भी आशंका जताई है कि पुरेंद्र को झपकी आ गई होगी। जिसके चलते ये हादसा हुआ होगा।