ब्रेकिंग
हरदा:  05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब...

MP HARDA BIG NEWS : आदिवासी समाज के युवाओ ने कहा रावण हमारे पूज्यनीय देवता, पुतला दहन के पहले युवा उठाकर ले गये

15 फिट का रावण बनाकर दहन की चल रही थी तैयारी, अदिवासी समाज के युवा वोले रावण हमारे पूज्य देवता है नही होने देंगे दहन

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा सिराली। सिराली तहसील के ग्राम पिपल्या में शुक्रवार रात 8 बजे के लगभग ग्रामीण पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे। तभी आदिवासी समाज के युवा पुतले के दहन के पहले ही पुतला उठाकर रफ़ूचक्कर हो गए। इस बीच ग्रामीणो ने उन्हें रोका लेकिन उन्होंने झुमाझटकी करते हुए कहा कि वह हमारे देवता है उनका दहन नही होने देंगे। रावण पुतला दहन देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँचे थे। इधर घटना के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रही समिति सदस्यों ने प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया।वही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर आक्रोश व्यक्त करने लगे। घटना के बाद मौके पर एसडीओपी राजेश सुल्या, एसडीएम एक के वमन्हा, तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी सुशील पटेल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुचे। वही लोगो का कहना था कि जब तक पुतला लेकर जाने वालों पर कार्यवाही नही होगी तब तक हम दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नही करेंगे। देर रात तक बहस चलती रही।