ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

अयोध्याः ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी ऊंची बनेगी राम की मूर्ति, योगी सरकार ने जारी की फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में रविवार को आयोजित विश्व हिन्दू परिषद की धर्मसभा के पूर्व वहां सरयू किनारे भगवान श्रीराम की 221 मीटर ऊंची मूर्ति स्थापित करने का फैसला किया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्य प्रदेश में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करने के बाद देर शाम लखनऊ पहुंचे। उसके बाद योगी ने अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर अयोध्या परियोजना के तहत लगने वाली भगवान राम मूर्ति का प्रजेटेशन देखा।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि प्रतिमा बनाने वाली कुल 5 आर्किटेक्चर फर्मों ने अपनी कार्ययोजना रखी थी। योगी ने 221 मीटर की भगवान श्रीराम मूर्ति का डिजायन फाइनल करते हुए उसे मंजूरी दे दी है। अयोध्या में स्थापित होने वाली श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा की ऊंचाई 151 मीटर है, जबकि उस पर 20 मीटर ऊंचा छत्र और 50 मीटर का आधार (बेस) होगा। उन्होंने बताया कि मूर्ति के अलावा वहां विश्राम घर,श्रीराम की कुटिया और रामलीला मैदान भी बनाया जाएग

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया था। इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है और यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है।