ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

जबलपुर में पुलिस जवानों पर पथराव

मकड़ाई समाचार जबलपुर। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस की कोशिश को उग्रवादियों की भीड़ ने विफल करने का प्रयास किया। कोतवाली थाने से गोहलपुर मार्ग पर मछली मार्केट के पास एक संप्रदाय के लोगों ने बम पटाखे फोड़ते हुए पुलिस जवानों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्मादी भीड़ को मौके से भगाया। उन्मादी भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी ने बताया कि उन्माद करने वालों पर काबू पा लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मछली मार्केट क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर घटनास्थल पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त वाहन और उन्मादी भीड़ के जूते, चप्पल नजर आए।