jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

नवरात्रि में दुर्गात्सव आयोजकों व सेवाभावी नागरिकों का स्व.अशोक विश्वकर्मा (सर) की स्मृति में किया सम्मान

मकड़ाई समाचार खिरकिया। नवरात्र उत्सव के दौरान विभिन्न आयोजन करने वाले एवं सेवाऐं देने वाले सेवाभावी नागरिको, समितियों एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को समाजसेवी स्व. अशोक विश्वकर्मा (सर) की स्मृति में अशोक सर मित्रमंडल द्वारा सम्मान पत्र देकर सभी का सम्मान किया गया। इस दौरान नगर में दुर्गात्सव का आयोजन करने वाली सभी पंडाल समितियो, माला निर्माण समितियों के साथ एसडीएम, पुलिस अधिकारी कर्मचारी, नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें उनकी सेवाओ का अमूल्य बताते हुए नगर के दुर्गात्सव को सफल बनाने पर प्रशंसा की गई। जिसको लेकर सभी समितियों द्वारा अशोक सर मित्रमंडल के प्रयासो की सराहना की गई।

- Install Android App -

स्व. अशोक सर की स्मृति में उनके पुत्र अंकुश विश्वकर्मा एवं अशोक सर मित्रमंडल द्वारा प्रतिवर्ष दुर्गात्सव पर श्रृद्धालुओ की सेवा के लिए स्टाल भी लगाए जाते है। पूर्व में यह आयोजन अशोक सर के मार्गदर्शन में आयोजित किए जाते थे, लेकिन अब उनके बाद उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए समय समय पर समाजसेवा के कार्य किए जाते है। गौरतलब है कि स्व. अशोक विश्वकर्मा को नागरिको द्वारा सर कहकर संबोधित किया जाता था। हमेशा समाजसेवा के कार्यो में अग्रणी रहने के साथ साथ गरीबो, असहाय लोगो की मदद करते थे। वे हर जरूरतमंद की समस्या का तत्काल निराकरण के लिए आगे आकर उनका कार्य कराते थे। उनकी इस कार्यशैली के चलते उन्हे नागरिको द्वारा हमेशा अपनी स्मृति में रखा जाता है। सम्मान कार्यक्रम में अंकुश विश्वकर्मा, मयंक शर्मा,सौरभ विश्वकर्मा, लोकेश यादव,आयुष विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।