ब्रेकिंग
शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर...

जिला कांग्रेस ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

महर्षि वाल्मीकि भारत के प्रतीक पुरुष हैं – राघवेन्द्र पारे

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा महर्षि बाल्मीकि जयंती सादगी के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर की गयी। कांग्रेस शिक्षा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र पारे ने कहा कि सर्वप्रथम संस्कृत में रामायण नाम का महाकाव्य महर्षि बाल्मीकि द्वारा लिखा गया। महर्षि बाल्मीकि ऐसे आदि कवि हैं जिनकी रचित रामायण का 400 भाषाओं में अनुवाद किया गया। जिसमे 24000 श्लोक एवं 7 अध्याय है एवं महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही माता सीता को आश्रय दिया था एवं उसी आश्रम में लवकुश का जन्म हुआ।

पारे ने बताया कि भारतवर्ष की सभी भाषाओं में रामायण लिखी गई है। इसके अलावा बहुत सारी विदेशी भाषाओं में भी रामायण लिखी गई है। महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण में प्रभु राम के ऐसे अद्भुत चरित्र का वर्णन क्या है कि सभी भारत वासियों को तो कम से कम महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण को पढ़ना ही चाहिए, वास्तव में महर्षि वाल्मीकि भारत के प्रतीक पुरुष हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पटेल, आदित्य गार्गव, आमिर पटेल, इकबाल अहमद, डॉ इश्तेहाक अहमद शाह, रामपाल सिंह राजपूत सुरेन्द्र सराफ, डॉ विजय पटेल, संजय अग्रवाल, रमेश सोनकर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।