ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 अक्टूबर को मध्यान्ह भोजन की राशि ट्रांसफर करेंगे

मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 25 अक्टूबर को सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्र-छात्राओ को राशि हस्तांतरण करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान का लाइव उद्बोधन देखने, सुनने के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके अलावा दूरदर्शन, फेसबुक, यू-ट्यूब बेवकास्ट लिंक पर भी देखा सुना जा सकेगा। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद के राज्य समन्वयक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवधि के 36 दिवसों की भोजन पकाने की लागत की समतुल्य राशि वन क्लिक के माध्यम से जमा की जाएगी। भोपाल के मिंटो हाल से वर्चुअल वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि संबंधित विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सिंगल क्लिक कार्यक्रम का जिले के सभी जनपदों, ग्राम पंचायतों में निर्देशो के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए दिशा निर्देश भी प्रसारित किए गए है। यह कार्यक्रम समस्त ग्राम पंचायतों, जन शिक्षा केन्द्रों, संकुल केन्द्रो तथा ग्रामो में आयोजित किया जाएगा, वहीं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।