ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा विद्यालयों में कोरोंना गाइड पत्रिकाओं का वितरण

मकड़ाई समाचार हरदा। नगर पालिका हरदा द्वारा नगर में आमजन के स्वास्थ्य व स्वच्छता हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे है। न. पा. अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में शहरी स्वच्छता व ज़न – स्वास्थ्य का संदेश आमजन तक पहुचाने तथा राष्ट्र में 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य अर्जित करने के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। नगर में कोरोंना वायरस महामारी की रोकथाम तथा इससे बचने के उपायों, ज़न-स्वास्थ्य तथा स्वच्छता की जानकारी देने वाली विशेष “कोरोंना गाइड पत्रिका” का  न. पा. अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया। निकाय द्वारा जारी की गई विशेष पत्रिका में कोरोंना वायरस महामारी की रोकथाम व इस से बचने के उपायों को रोचक कहानियो के रूप मे प्रकाशित किया गया है। जैसे – ये टीका टिकाऊ है, सोशल डिस्टेंसींग जरूरी है ये दूरी, स्वच्छता का पाठ, मास्क और पर्यावरण तथा बचपन के टीके जैसी कहानियों के माध्यम से बिमारी से बचाव की जानकारी दी गई है। इस से प्रेरित होकर बीमारियों से बचा जा सकता है। “न. पा. अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के अनुसार नगर पालिका हरदा आमजन के स्वास्थ्य व स्वच्छता हेतु सतत प्रयासरत है वर्तमान समय मे भी बढ़ती बीमारियों को ध्यान मे रखकर वार्डवार सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मच्छरों की रोकथाम तथा डेंगू बीमारी के प्रसार को रोकने हेतु फागींग मशीन का प्रयोग तथा जलभराव वाले स्थानों मे केमिकल का छिड़काव कार्य तथा पहल संस्था स्वयंसेवकों के द्वारा ज़न जागरूकता अभियानो का आयोजन भी किया जा रहा है। जिससे की ज़न – ज़न को स्वास्थ्य व स्वच्छता का लाभ मिल सके। आयोजन मे लोकेश मराठा, विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकगण, पहल संस्था स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएँ शामिल हुए।