ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

एलबीएस कालेज में हुआ महिलाओं की आत्मरक्षा से संबंधित भव्य प्रदर्शन

मकड़ाई समाचार हरदा।
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा में शनिवार  को महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी श्रीमती मेघा लोहिया एवं सुश्री कायनात खान और राष्ट्रीय स्तर के कराटे चैम्पियन सुश्री मना मंडलेकर एवं  रितेश तिवारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी श्रीमती मेघा लोहिया ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला आत्मसुरक्षा, महिला अपराध से संबंधी कानूनी व्यवस्था के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में तिनका सामाजिक संस्था के को- फाउंडर सुश्री मना मंडलेकर और श्री रितेश तिवारी जी की पूरी टीम ने कराटे एवं महिलाओं की आत्मरक्षा से संबंधित भव्य प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विषय महिला सशक्तिकरण था।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कु. जाका अली एवं द्वितीय पुरस्कार बी.एससी. प्रथम वर्ष के छात्र जयंत राठौर को प्रदान किया गया।
 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक श्री जगदीश गौर भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के उपप्राचार्य श्री संजय भार्गव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरूष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री जयंत काशिव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।