ब्रेकिंग
शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर...

MP Election: सिंधिया का आरोप- BJP ने भ्रष्टाचार का किया विकेन्द्रीकरण

भोपाल: कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य की BJP सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘उसने अपने शासन में भ्रष्टाचार का विकेन्द्रीकरण किया है। सिंधिया ने शनिवार को  जिले के मुंगावली, चंदेरी विधानसभा के नई सराय और अशोकनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि BJP के जो नेता पहले साइकिल पर घूमते थे, वह अब हेलीकॉप्टर की सवारी कर रहे हैं’।

- Install Android App -

‘कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सत्ता का विकेंद्रीकरण किया था, लेकिन प्रदेश की BJP सरकार ने अपने शासनकाल में भृष्टाचार का विकेंद्रीकरण किया है। आलम यह है कि आज जहां भी जाओ हर कहीं भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आता है। रेत के धंधे में नदियों का सीना छलनी हो रहा है, जबकि रेत के इस अवैध उत्खनन से जुड़े लोग मौज कर रहे हैं।’ सिंधिया ने कहा ‘अशोकनगर जिले में भी नदियों पर रेत का अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है और प्रशासन मूक बना हुआ है। साथ ही सिंधिया ने कहा कि प्रदेश विकास के मामले में भले ही अव्वल नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचार, कुपोषण, गरीबी और अवैध उत्खनन में काफी तरक्की कर रहा है’।