ब्रेकिंग
प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि...

मैक्सिको में हुई गोलीबारी में 30 साल की ट्रैवल ब्लागर की मौत, जबलपुर से था यह रिश्ता

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मैक्सिको में हुए ड्रग गिरोह के गैंगवार में मध्यप्रदेश बिजली बोर्ड की कंपनियों में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे बीपी (भानू) श्रीवास्तव की पुत्र वधु अंजली रेयात 30 वर्ष की गोली लगने से मौत हो गई थी। अंजली हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थीं। बीपी श्रीवास्तव जबलपुर से एक माह पूर्व ही नोयडा शिफ्ट हो चुके हैं। जबलपुर में वे अग्रवाल कालोनी में रहते थे। अंजली कैलिफोर्निया के सैन जोस में पति उत्कर्ष के साथ रहती थी।

- Install Android App -

शुक्रवार को हुई थी गोलीबारी: मैक्सिको के कैरेबियन तट स्थित तुलुम रिजॉर्ट में विगत शुक्रवार को हुई गोलीबारी में भारतीय मूल की अंजली रेयात की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि वो कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक तुलुम रिजार्ट में ड्रग माफियाओं के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें दो विदेशी पर्यटकों की मौत हुई थी। जान गवांने वालों में अंजली शामिल रही। इस गोलीबारी में एक जर्मन महिला जेनिफर हेनजोल्ड की भी मौत हुई थी।

ट्रैवल ब्लागर थी अंजली: मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली अंजली कैलिफोर्निया में रह रही थीं और वह एक ट्रैवल ब्लॉगर थीं। अंजली का इंस्टाग्राम पेज भी है और उन्होंने दो दिन पहले ही तुलुम में समुद्र के किनारे की पोस्ट डाली थी। बताया जाता है कि दो गुटों में नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया और गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान पास के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग दहशत में आए और गोलीबारी की चपेट में आने से घायल हुए। अंजली समेत दो की मौत हो गई।