ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

जानें, संकष्टी चतुर्थी पर क्यों पूजा जाता है गणपति को ?

सोमवार दिनांक 26.11.18 को मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी पर संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। शास्त्रनुसार भगवान गणेश, चतुर्थी के स्वामी है। अतः चतुर्थी गणेशजी को अत्यधिक प्रिय है। अगहन चतुर्थी में गणेश के गणाधिप स्वरूप के पूजन का विधान है। गणाधिप का अर्थ है गणों के अधिपति अतः ये महादेव के गणों के मुख्य अधिपति हैं। इस स्वरूप में इनका वर्ण गहरा लाल है। ये एकदंत है व गजमुख हैं। मूषक पर सवार लंबोदर ने गहरे लाल रंग से वस्त्र पहने हुए हैं। इनके मस्तक पर लाल चंदन का त्रिपुंड है व इनकी दोनों पत्नि ऋद्धि-सिद्धि इनके साथ हैं। देवर्षि के उपदेश से इन्होंने भूमि पर ‘राम’ लिखकर उसकी प्रदक्षिणा की थी, जिससे ब्रह्मदेव ने उन्हें प्रथम पूज्य बनाया था। अगहन में गणेश पूजन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर जौ, तिल, चावल, चीनी, घी का शाकला बनाकर हवन करने से शत्रु वशीभूत हो जाता है। हर कार्य निर्विघ्न सम्पूर्ण होता है व कर्ज़ों से मुक्ति मिलती है।

स्पेशल पूजन विधि: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लाल कपड़ा बिछाकर, तांबे के लोटे में जल, दूध, अक्षत, सुपारी, सिक्के, इत्र डालकर तथा लोटे के मुख पर अशोक के पत्ते पर श्रीफल रखकर गणाधिप कलश स्थापित करें। साथ ही गणेशजी का चित्र व यंत्र रखकर षोडशोपचार पूजन करें। गाय के घी में सिंदूर मिलाकर दीपक करें, चंदन की धूप करें, लाल चंदन से कलश पर त्रिपुंड बनाएं, लाल कनेर के फूल चढ़ाएं, 4 अंजीर चढ़ाएं, मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। रुद्राक्ष की माला से 108 बार यह विशेष मंत्र जपें। शाम के समय चंद्रोदय के समय तांबे के लोटे में जल, इत्र, हल्दी, चंदन, रोली मिलाकर चंद्रमा को अर्ध्य दें व भोग प्रसाद स्वरूप सभी में वितरित करें।

स्पेशल मंत्र: ॐ गणाधिपं गणनाथम् गजाननम् नमः॥

सुबह का पूजन मुहूर्त: सुबह 09:35 से सुबह 10:35 तक।

शाम का पूजन मुहूर्त: शाम 17:38 से शाम 18:38 तक।

चंद्रोदय पूजन मुहूर्त: रात 20:35 से रात 21:35 तक।

स्पेशल टोटके:
विघ्नों के विनाश के लिए: 
लाल मौली में बंधी 12 दूर्वा गणपति पर चढ़ाएं।

कर्ज़ों से मुक्ति के लिए: गणपति पर 4 बिल्व गिरि चढ़ाकर तिजोरी में स्थापित करें।

- Install Android App -

शत्रुओं को वशीभूत करने के लिए: जौ, तिल, चावल, चीनी, घी का शाकला बनाकर गणपति का हवन करें।

गुडलक के लिए: गेहूं हाथ में लेकर “ॐ दूर्वाबिल्वप्रियाय नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।

विवाद टालने के लिए: गुड़-दही के घोल में अपनी छाया देखकर किसी कुत्ते को खिलाएं।

नुकसान से बचने के लिए: गणपति पर 12 सफ़ेद फूल चढ़ाएं।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: गणपति पर चढ़ा रेड पेन इस्तेमाल करें।

बिज़नेस में सक्सेस के लिए: गणपति पर चढ़े अक्षत ऑफिस की डेस्क में रखें।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: संध्या के समय गणपति की कपूर-चंदन जलाकर आरती करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: गणपति पर चढ़ी मौली अपनी लेफ्ट कलाई पर बांधें।

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति गणपति पर लाल फूलों की माला चढ़ाएं।