ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

Online गेम ने फिर छीनी जिंदगी, तीन पत्ती गेम में 10 लाख गंवाए युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

मकड़ाई समाचार राजगढ़। मध्य प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग की लत से मौतों के मामले थम नहीं रहे हैं। चाहे छोटे बच्चे हों या जवान, हर किसी को ऑनलाइन गेम की ऐसी लत लग गई है कि उसमें हार जाने से लोग या तो अपनी मानसिक स्थिति खो रहे हैं या सीधे खुद को मौत के घाट उतार देते हैं। ऐसा ही ताजा मामला प्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है जहां ऑनलाइन गेम में पैसे हार जाने से कर्ज में डूबे एक 30 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

- Install Android App -

घटना रविवार रात की है जहां ब्यावरा के पास पडोनिया गांव में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर मामले की विवेचना शुरु की। घटना में शव का सिर और धड़ दो टुकड़ों में कटकर अलग हो गए। शव की पहचान विनोद दांगी (30) के रूप में की गई है। आशंका है कि कर्ज की वजह से युवक ने सुसाइड किया है। हालांकि मामले में पुलिस ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। जानकारी सामने आई है कि युवक को तीन महीने पहले मोबाइल पर 3 पत्ती गेम की लत लग गई थी। इसमें वह 10 लाख रुपए भी गंवा चुका था। वह अपने किसान पिता की दुकान पर बैठकर दिनभर गेम खेलता रहता था। इससे पहले भी वह घर में फांसी लगाकर अपनी जान देने का प्रयास कर चुका है। विनोद तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसके दो बेटे भी हैं। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुलिस मंगलवार को पीएम कराएगी जिसके बाद परिवार का बयान लिया जाएगा।