jhankar
ब्रेकिंग
जो वेयर हाउस भर गए हैं वहां की खरीदीअन्य निकटतम वेयर हाउस में शिफ्ट करने के निर्देश  9 मई 2026 को मध्यप्रदेश की ( TOP TEN) 10 खास खबरें – एक नजर में मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का ताजा भाव आज की मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें -Makdai express 24 9 मई 2026: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, हरदा में पारा 41°C तक पहुंचा सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश: 25 मई से शुरू हो रहा है नौतपा, 9 दिन भीषण गर्मी के आसार Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 09 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में 9 मई को नेशनल लोक अदालत

MP NEWS : करोड़ों का आसामी निकला प्रधान आरक्षक, लोकायुक्त टीम की कार्रवाई

मकड़ाई समाचार जबलपुर। जबलपुर में पुलिस के एक प्रधान आरक्षक की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की जबलपुर के प्रधान आरक्षक के पास आय से अधिक संपत्ति है। सूचना की पुष्टि होने पर आज लोकायुक्त पुलिस ने जबलपुर के तिलवारा थाने में पदस्थ आरक्षक सच्चिदानंद सिंह के ठिकानों पर छापा मारा।

- Install Android App -

लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक के बरगी स्थित 12 एकड़ के फार्म हाउस और बरगी हिल्स इलाके में स्थित मकान पर छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस ने जांच में बरगी हिल्स में 12 हजार वर्गफीट का प्लाट और मकान, बरगी के सुकरी में करीब 12 एकड़ का फार्म हाउस समेत लाखों रुपए की कीमत, कई चार पहिया वाहन, जेसीबी, ग्रेडर मशीन, पोकलेन मशीन जैसे कमर्शियल वाहन भी बरामद हुए हैं।ये संपत्तियां किसके नाम पर खरीदी गई, लोकायुक्त की टीमें इसका पता लगा रही हैं। बता दें कि प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद सिंह साल 1995 से जबलपुर के बरगी संभाग के कई थानों में पदस्थ रहा है जिसकी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकायुक्त से की गई थी।