मकड़ाई समाचार हंडिया। हरदा जिले में नहर का पानी आ गया है। लेकिन पानी अंतिम छोर तक के किसानों तक नही पहुँचा। हंडिया तहसील के ग्राम डुमलाय चोकी वेसवा के किसान अभी भी नहर के पानी की आस लगाए बैठे हुए है। लेकिन पानी उन किसानों के खेतों तक नही पहुँचा। हंडिया तहसील क्षेत्र के किसान विनोद गुर्जर, गणेश गुर्जर, ईशवर गुर्जर डुमलाय, जय स्वामी, राजेश पटेल बेसवा, राहुल गुर्जर, सुमेर सिंह चोकी ने बताया कि अभी तक हमारी नहरों में पानी नही पहुँचा। हम लोग नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे है। ऊपर के किसानों ने पूरा पानी रोक लिया है। नहर विभाग के अधिकारी शीघ्र ही ध्यान दे। और हम अंतिम छोर पर बसे किसानों को पानी दिलवाए। अगर समय रहते किसानों के खेतों तक पानी नही पहुँचा। तो किसानों के खेत सूखे रह जाएंगे। और बोवनी से वंचित रह जाएंगे।
ब्रेकिंग