मकड़ाई समाचार खिरकिया। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के फोकटपुरा में अज्ञात चोर सूने मकान से सोने चांदी के गहने व टीवी, मिक्सर चुरा ले गए। घर के लोग वापस लौटे तो चोरी का पता चला। टीआई सुनील यादव ने बताया फोकटपुरा में चंदरसिंह पिता देवीसिंह राजपूत के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे 11 दिसंबर को वापस घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। चोर घर में रखी आलमारी से चांदी की कड़ी, सोने का मंगलसूत्र अन्य आभूषण सहित टीवी व मिक्सर चुरा ले गए। करीब एक लाख रुपए का सामान चोरी गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग