ब्रेकिंग
हंडिया: बैशाख मास की सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान!  जलस्तर की कमी से श्... श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश हंडिया तहसील अध्यक्ष मयंक तिवारी बने!  हरदा: भा.ज.पा. सरकार पार्षदों के अधिकार कुचल रही है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है!   नगर पालिका अध्यक... नर्मदा नदी : आओ मिलकर जीवन दायिनी मां नर्मदा को स्वच्छ सुंदर रखे, स्नान करते समय साबुन शैंपू का उपयो... MP में प्राइवेट स्कूल में बच्चों का FREE Admission! MP RTE Admission 2025-26 का पूरा शेड्यूल जारी, ज... PM Kisan की 20वीं किस्त इस तारीख को खाते में? ₹2000 के लिए फ़ौरन चेक करें PM Kisan Gramin Beneficiary... हरदा: चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया आदतन बदमाश , आरोपी पर भोपाल, सीहोर थाना क्षेत्र में कई केस दर्ज हंडिया: नर्मदा नदी में स्नान करते समय एक मासूम डूबा ,हुई मौत, मां का रो रोकर बुरा हाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न -मध्यप्रदेश बिश्नोई समाज का 34 वा सामुहिक विवाह सम्मेलन श्री जम्भेश्वर ... हरदा: जिला और ब्लॉक स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से आयोजित होंगे

MP NEWS : दूल्हे की लग्जरी कार रुकवाई और बाइक से आशिक संग फरार हुई दुल्हन

मकड़ाई समाचार सतना। बाबुल की दुलाएं लीं…ससुराल को संवारने का वादा किया लेकिन इससे पहले ही दुल्हनिया आशिक का हाथ थामकर फरार हो गई…मामला सतना का है जहां दूल्हे के साथ विदा होकर जा रही दुल्हन बीच रास्ते में ही पति व बारातियों को चकमा देकर आशिक के साफ भाग निकली। दूल्हे राजा ने दुल्हनिया और उसके प्रेमी का पीछा भी किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु की और चंद घंटों बाद ही दोनों को पकड़ लिया।

- Install Android App -

रास्ते में रुकवाई कार और आशिक संग हो गई फरार सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहिरगांव में रहने वाले कुशवाहा परिवार के घर सोमवार को बेटी की शादी थी। यूपी के पिथौराबाद से कुशवाहा परिवार में बारात आई थी। रातभर धूमधाम से शादी की रस्में चलीं और मंगलवार की सुबह दुल्हन की घर से विदाई हुई। दुल्हा फूलों से सजी लग्जरी कार से दुल्हन को लेकर अपने घर यूपी के पिथौराबाद के लिए निकला लेकिन बीच रास्ते में ही दुल्हन ने कार रुकवाई और बाइक से इंतजार कर रहे अपने दूल्हे के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने देर रात दुल्हन-प्रेमी को पकड़ा दुल्हन को प्रेमी के साथ भागता देख पति व बारातियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वो उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहे। इसी बीच खबर लगते ही दुल्हन का भाई सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। सिविल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फरार दुल्हन व उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। मंगलवार की देर रात दुल्हन और उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन के आशिक का नाम अशोक यादव है जिसके पिता का अहिरगांव में ही दूध डेयरी का काम है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलने की बात भी सामने आई है।