ब्रेकिंग
रानी दुर्गावती न केवल जनजातीय अपितु संपूर्ण भारत की नारी जाति की वीरता एवं साहस का प्रतीक हैं - कुमर... हरदा: आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सेमिनार मप्र में अजब मौसम: कही धूप के साथ रिमझिम फुआर तो कही मूसलाधार बारिश! आलीराजपुर जिले में अति भारी बार... शिक्षा नहीं, अब व्यापार बिक रहा है – शिक्षा विभाग मौन क्यों?" Aaj ka rashifal: आज दिनांक 26 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे सिंधिया से शिकायत का महंगा अंजाम: पार्षद के भाई को पीटा हंडिया : अच्छी बारिश की कामना के साथ आषाढ़ मास की हलहारिणी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई मा... 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी ने मारपीट कर नाबालिग बालिका को नहर किनारे छोड़ा, आरोपी हिरासत म... मोदी सरकार जनता को गुमराह कर रही है मोदी सरकार : मोहन बिश्नोई  आंगनवाड़ी केन्द्रों में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां को लगाई आग, मौत

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गईं

मकड़ाई समाचार सागर। जिले के गढ़ाकोटा कस्‍बे में बजरंग वार्ड में आग से झुलसी महिला के मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद उसके बेटे पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में मां व बेटे में विवाद हुआ था। बेटा शराब पीने का आदी था। इसी बात पर मां ने जब बेटे को डांटा तो उसने विवाद के बाद मां को आग लगा दी। मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गईं।

- Install Android App -

गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि 40 वर्षीय प्रार्थना पति अजय तिवारी को शुक्रवार दोपहर लोगों ने छत पर आग से झुलसते हुए देखा। प्रार्थना छत पर स्वयं को बचाने के लिए दौड़ रही थी। आसपास के लोगों ने उसे जैसे-तैसे बचाया, इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच की तो आग लगाने वाला उसका इकलौता बेटा आदित्य निकला। एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा के मुताबिक प्रार्थना को उसके बेटे आदित्य तिवारी ने केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। दोपहर में दोनों के बीच विवाद हुआ था। आदित्य प्रार्थना का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन भी है, लेकिन उसकी शादी हो गई। घटना के समय मां-बेटे घर पर थे। आदित्य शराब पीता है। शराब के लिए रुपय मांगने को लेकर उसका मां से आए दिन विवाद होता था। उस दिन भी यही हुआ। शराब के रुपये न देने पर उसका मां से विवाद हुआ। इसके बाद उसने आग लगा दी। एएसपी के मुताबिक आरोपित बेटे आदित्य के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। महिला की इलाज के दौरान मौत होने के बाद आरोपित बेटे के खिलाफ हत्या की धारा 302 बढ़ाई जाएगी। आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।