jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान

रायपुर में एफआईआर के बाद पुलिस कालीचरण बाबा की तलाश में जुटी

मकड़ाई समाचार रायपुर। रायपुर में धर्म संसद में महात्मा गांधी की अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण बाबा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में महाराष्ट्र रवाना हुई है। महात्मा गांधी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने रायपुर थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र में उनके ठिकाने पर दबिश देगी। महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने पर टिकरापारा थाना में कालीचरण के खिलाफ धारा 294, 505 (2) तहत मामला दर्ज है। वहीं पुलिस ने कार्यक्रम से जुड़ी सीडी को जब्त कर ली है और आयोजकों से भी पूछताछ की है।

- Install Android App -

कार्यक्रम के आयोजकों ने कालीचरण के बयान पर खेद जताया है। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक बातें कहने के आरोप में फंसे कालीचरण बाबा ने वीडियो जारी करके एक बार फिर मामले को दोहराया है। उन्होंने कहा है कि महात्मा को गाली देने को लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं है और इसके लिए यदि कोई उन्हें मृत्युदंड देगा तो भी स्वीकार है। कालीचरण बाबा की वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अगर उन्हें अपने बयान पर अफसोस नहीं है तो खुद को कानून के हवाले कर दें।