jhankar
ब्रेकिंग
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...

MP BREAKING NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल

रेहटी से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम इटावा के पास पलटी बस

मकड़ाई समाचार सीहोर। रेहटी तहसील के इटावा ग्राम के नजदीक मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गई। सीहोर से होशंगाबाद जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे की वजह से बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 15 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया जा रहा है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह राठौर बस सर्विस की बस अपने तय समय पर सीहोर से होशंगाबाद जा रही थी। इसी बीच रेहटी से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम इटावा के पास बस पलट गई। इस हादसे में नसरुल्लागंज निवासी जगदीश महेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल लाया गया है। कुछ घायल को भोपाल रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। रेहटी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि अब तक स्‍पष्‍ट कारण सामने नहीं आ पाया है।
दुर्घटना में ये हुए घायल
बस में सवार जो घायल हुए हैं, उनमें आरती, परसराम, निकिता, अजय, आकाश, दीपका, भुरुलाल, हरीओम, अखिलेश, मनीषा, माया, संजू, गोविंद, हरदीप, ठाकुर कुमार शामिल हैं। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।