ब्रेकिंग
नर्मदा नदी :  कारो से भरा कंटेनर नर्मदा में जा गिरा, कंटेनर ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!  हरदा: 100 वर्ष की उम्र में हुआ राजू देवी गौर का निधन Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं

शादी के बाद सामने आई निकयांका की तस्वीरें, ग्रीन साड़ी में कहर ढा रही हैं प्रियंका

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैथोलिक के बाद कल हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर पति पत्नी बन गए हैं। हाल ही में अब प्रियंका और निक की की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका ग्रीन साड़ी पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं निक कैजुअल लुक में हमेशा की तरह कूल अंदाज में नजर आए।

हाथों में लाल चूड़ा, मांग में सिंधूर लगाए प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। दोनों ने मुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा को पोज दिए।

दो रीति-रिवाज से हुई निकयांका की शादी

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई।निकयांका की शादी में केवल उनके परिवार के 80 सदस्य ही शामिल हुए।

- Install Android App -

शनिवार को हुई मेंहदी और संगीत सेरेमनी

बता दें कि प्रियंका ने शनिवार को अपने हाथों पर निक के नाम की मेंहदी लगाई थी। इस दौरान की तस्वीरें दोनों ने फैंस के साथ भी शेयर की हैं। संगीत सेरेमनी की बात करें तो इसका थीम राजस्थानी रखा गया था। इस सेरेमनी में निक और प्रियंका की फैमिली ने काफी धमाल किया।

शादी में सास- ससुर से मिला खास तोहफा

खबरों की मानें तो प्रियंका के सास-ससुर ने अपनी बहू को एक खास तोहफा दिया। यह तोहफा डायमंट के इयरिंग हैं। इनकी कीमत 79,500 डाॅलर(55.46 लाख रुपए) बताई गई है।

शादी के बाद 2 रिसेप्शन

निकयांका शादी के बाद दो रिसेप्शन देेगे। एक रिसेप्शन कल यानि 4 दिसंबर को दिल्ली में होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को दिया जाएगा हालांकि इस रिसेप्शन पार्टी की डेट सामने नहीं आई है।