jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

सिटी बस स्टॉप पर लड़कियों के सामने युवक करता था गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी युवक बस स्टॉप से थोड़ी दूर खड़े रहकर अपने प्रायवेट पार्ट को लड़कियों को दिखाकर करता था अश्लील इशारें

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर पुलिस ने एक ऐसे सनकी युवक को धर दबोचा है जो मानसिक रूप से इतना विक्षिप्त हो गया है कि उसे ना तो कानून का डर है ना ही समाज की परवाह। इंदौर पुलिस ने छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक शासकीय गर्ल्स कालेज के पास स्थित दो अलग – अलग सिटी बस स्टॉप पर लड़कियों को छेड़ने और उनको अश्लील इशारें करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

युवक स्कूटरनुमा दो पहिया वाहन पर सवार होकर पिछले कई दिनों से बस स्टॉप के समीप मंडराता है और लड़कियों को इशारे करता है। पिछले 8 से 10 दिनों में उसकी हरकतें लगातार बढ़ गई। आरोपी युवक बस स्टॉप से थोड़ी दूर खड़े रहकर अपने प्रायवेट पार्ट को लड़कियों को दिखाकर अश्लील इशारें करता था।

- Install Android App -

इस सनकी युवक का नाम महेश पिता भगवान शर्मा है और यह शिक्षक नगर का रहने वाला है। कारपेंटर का काम करने वाला महेश अक्सर सिटी बस स्टॉप पर कुछ दूरी पर खड़े होकर लड़कियों के साथ उल्टी-सीधी हरकतें इशारे से करता रहता था।

कुछ दिनों पहले जूनी इंदौर पुलिस को भी इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस उसकी पुख्ता पहचान नही हो पाने के कारण उसे पकड़ नहीं पाई।गुरुवार दोपहर को जब कुछ छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर वीडियो प्रमाण और वाहन नम्बर सहित डीसीपी राजेश सिंह को शिकायत की तो जूनी इंदौर और छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 1 घण्टे के अंदर ही बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चूंकि ताजा मामला छत्रीपुरा क्षेत्र से जुड़ा था लिहाजा, आरोपी युवक को छत्रीपुरा थाना लाया गया। जहां से उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना कबूल किया है। डीसीपी झोन -4 राजेश सिंह ने बताया कि प्रायवेट पार्ट दिखाकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।