ब्रेकिंग
बनासकांठा दुर्घटना के प्रभावित परिवारों को हर तरह से की जा रही है मदद: कलेक्टर श्री सिंह कुकरावद/सुल्तानपुर: लाइसेंसी दुकान की तरह बिक रही कुकरावद में अवैध शराब, न रोकने वाला ओर नहीं टोकने ... LPG गैस सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा पेट्रोलियम मंत्री ने किया ऐलान सिवनीमालवा: ज्वेलरी की दुकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण ले उड़े चोर हंडिया: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुई मजदूरों की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने... ट्रम्प के टेरिफ का कहर पूरी दुनिया के शेयर बाज़ार भारी गिरावट !  अन्य देशो की उपेक्षा भारत मे नुकसान... हंडिया: भाजपा मंडल हंडिया के कार्यकर्ताओ ने बूथ स्तर पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस !  राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क... कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, देशप्रेम और सेवा भाव का दिखा अद्भुत उत्साह मां नर्मदे: जीवन दायिनी मां नर्मदा के आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कीजिए प्रातः कालीन दिव्य दर्शन।

यूपी चुनाव में उठा पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा, चंद्रशेखर आजाद ने बताया अपना संकल्प

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीत‍ि में जातीय समीकरण अहम भूमिका अदा करते रहे हैं। ऐसे में उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में जात‍ीय समीकरणों को साधने के ल‍िए राजनीत‍िक दलों की तरफ से जोर-अजमाईश जारी है। असल में जातीय आधार पर यूपी की स‍ियासत को देखे तो प्रदेश में सबसे अध‍िक ओबीसी मतदाता हैं। ज‍िसके बाद दल‍ित मतदाताओं की संख्‍या है। ज‍िनकी संख्‍या कुल मतदाताओं की तुलना में 22 फीसदी है। ऐसे में भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा उठा दिया है।

- Install Android App -

उन्होंने सोशल मीडिया एप कू पर एक के बाद एक कई पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद सभी राजनैतिक पार्टियां चुप क्यों हैं? क्या वह बतायेंगी कि एससी-एसटी कर्मिकों को न्याय कैसे मिलेगा? या केवल वोट की राजनीति के लिये इनका इस्तेमाल करते रहेंगे ?
आगे उन्होंने लिखा कि पिछले लगभग 10 वर्षों से पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां बिल राज्यसभा से पारित होने के बाद लोकसभा में लम्बित है, उसे केन्द्र की मोदी सरकार कब पास करायेगी ? या झूठे दलित प्रेम का नाटक जारी रखेगी? इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा कि उ.प्र.की सपा सरकार द्वारा लगभग 2 लाख दलित कार्मिकों को रिवर्ट किया गया, आज भी वह खून के आंसू रो रहे हैं, उनकी सुध कब ली जायेगी ? यूपी में 85 बनाम 15 की बात करने वाले सभी राजनैतिक दल एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कर्मिकों के लिये पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा कब उठायेंगे? आजाद समाज पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के पदोन्नति में आरक्षण लागू करा कर रहेगी, ये हमारा संकल्प है।