jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

Big news khirkiya : तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, बड़ी घटना टली ट्रक पलटा एक घंटे रही जाम की स्थिति

मकड़ाई समाचार खिरकिया। हरदा चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना आज सुबह 7:00 बजे की बताई गई है। हादसे में रेलवे डिपार्टमेंट के कर्मचारी की कार क्षतिग्रस्त हुई है। और पास में एक होटल का काउंटर भी टूट गया है। जानकारी के अनुसार एक रेत डंपर भरकर नेमावर से खंडवा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर की रफ्तार अधिक थी। जैसे चौराहे पर आया सामने से कार आ गई, कार को टक्कर लग गई। जिसे आनंदित होकर डंपर पलट गया।

- Install Android App -

जिससे सामने होटल में काउंटर टूट गया और वहां चाय नाश्ता कर रहे लोग अपनी जान बचाते हुए भागते नजर आये। गनीमत यह रही कि उस वक्त सड़क पर ट्राफिक कम था, नहीं तो इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें की सूचना जरूर सामने आई है। छीपाबड़ टीआई सुनील यादव को सूचना मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा है क्रेन से डंपर को निकाला गया।