ब्रेकिंग
युवा कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया में निर्विरोध नामांकित हुए पदाधिकारियों का हरदा विधायक डॉ. दोगने... निराश्रित गौवंश के आश्रय के लिये बनेंगे ‘‘कामधेनु निवास’’ बड़ी दुखद दर्दनाक घटना : गुजरात में हुआ विमान हादसा लगभग 105 लोगों की मौत की आशंका, राहत बचाव कार्य ... किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें !  हंडिया , नर्मदा नदी : मूंग खरीदी की जायज मांग को लेकर किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया जल...

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी

द कपिल शर्मा शो में मशहूर गुलाटी बनकर अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर को लेकर एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। खबर है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। हालांकि अभी भी वह अस्पताल में हैं। उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और जल्द से जल्द उनके ठीक होकर वापस घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

- Install Android App -

सुनील ग्रोवर अपनी सर्जरी के बाद अभी डॉक्टर के देख-रेख में हैं। इस खबर को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सुनील ग्रोवर शहर के एशियाई अस्पताल में हार्ट सर्जरी के बाद अब स्वस्थ हो रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वह सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सुनील को ढ़ेर सारा प्यार और प्रार्थना। ये खबर सुनकर उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और हर कोई उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनकी हेल्थ पर अपडेट मांग रहा है सुनील ग्रोवर ने हमेशा से ही अपने फैंस और पूरे देश का दिल जीतने और उनका मनोरंजन करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। कपिल के साथ मिलकर उन्होंने कभी रिंकू भाभी बनकर तो कभी मशहूर गुलाटी बनकर लोगों को गुदगुदाया। कपिल शर्मा से हुए विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो को छोड़ दिया था।