भोपाल । मध्यप्रदेश में 15 से 17 साल के सभी बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन जारी है।छात्रों का टीकाकरण अनिवार्य करने के बाद भी स्कूलों में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली हैं। इसके बाद इंदौर के 5 स्कूलों सहित दो दिन में कुल 9 स्कूलों को सील किया जा चुका है। छात्रों के टीकाकरण के मद्देनजर जिले में धारा 144 लगा दी गई है। दरअसल इसतरह के पांच स्कूलों पर कार्रवाही की गई। प्रशासन ने स्कूल संचालकों और प्राचार्यो से बच्चों की वैक्सीन से जुड़ी हर जानकारी अपडेट रखने को कहा गया है। इस निर्देश की अवहेलना करने वाले स्कूलों को बंद करवा दिया जाएगा।वहीं प्रिंसिपल और संचालकों पर भी एक्शन लेने की बात कही गई है। बच्चों के वैक्सीनेशन की जांच के दौरान इंदौर के आगरा गांव स्थित सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल में 100 प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कलेक्टर ने इस स्कूल के छात्रों और प्रबंधन की तारीफ की है।
स्कूल प्रबंधन को बच्चों की लिस्ट और वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट अपडेट रखने को कहा गया है, निरीक्षण के दौरान टीम से समक्ष सारा रिकॉर्ड दिखाना होगा। जिले से सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रिंसिपल के पास जानकारी होनी चाहिए कि बच्चों के पहली और दूसरी डोज कब लगनी है। बच्चों द्वारा वैक्सीन नहीं लगवाने की जानकारी भी प्राचार्य के पास होनी चाहिए। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने स्कूल प्रबंधन को सख्त चेतावनी जारी दी है कि योग्य छात्रों का टीकाकरण सुनिश्चित करना स्कूलों, शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यो की जिम्मेदारी है। ऐसा नहीं करने वालों पर महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत सख्त कार्रवाही होगी।
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
