काबुल । अफगानिस्तान की एक प्रगतिवादी युवती को शायद इस्लामी रूढ़ियां रास नहीं आई जिहाजा उसने अपने मां-बाप के द्वारा उसकी जबरन शादी करने से प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। युवती ने अपने माता-पिता से कहा कि वह पॉर्न इंडस्ट्री में काम करना चाहती है। 1990 के दशक में तालिबान के सत्ता में आने के बाद यासमीना अली और उनके परिवार ने अफगानिस्तान छोड़ दिया। वे ब्रिटेन चले गए जहां यासमीना ने शिक्षा हासिल की। उनके माता-पिता चाहते थे कि वह 19 साल की उम्र में दुल्हन बन जाएं लेकिन यासमीना को यह मंजूर नहीं था। यासमीना ने इस्लाम को त्याग दिया और नास्तिक बन गईं जिसके बाद उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा। मीडिया से बात करते हुए 28 साल की यासमीना ने बताया कि घर छोड़ने के बाद से उन्होंने अपने परिवार से बात नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘मैं 19 साल की उम्र में भाग गई थी क्योंकि वे मेरी मर्जी के खिलाफ शादी करवाना चाहते हैं। उन्होंने यह जानने की कोशिश नहीं की कि मैं क्या चाहती हूं।’ उन्होंने बताया, ‘मैंने उनमें (माता-पिता) से किसी से भी बात नहीं की है और न ही मेरा उनसे फिर कभी बात करने का इरादा है।’
यासमीना ने कहती हैं, ‘वह चैप्टर अब खत्म हो चुका है क्योंकि परिवार का मतलब साथ देना और हिम्मत बढ़ाना होता है। हमारे मूल्य एक जैसे नहीं हैं और मुझे इस बात की परवाह नहीं कि वे मेरे पॉर्न इंडस्ट्री में जाने के बारे में क्या सोचते हैं। मुझे यकीन है कि वे मेरे बारे में बहुत बुरा सोचते हैं।’ तालिबान ने 1990 के दशक में जब काबुल पर कब्जा किया तब यासमीना अली सड़क के किनारे खड़ी एक छोटी सी खौफजदा बच्ची थी। यासमीना ने अफगानिस्तान में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के खिलाफ हिंसा देखी जिसके बाद वह पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चली गईं। अफगानिस्तान के लिए लगभग 30 साल का समय किसी सपने की तरह बीता और तालिबान एक बार फिर सत्ता में वापस आ गया। लेकिन अब यासमीना मासूम बच्ची के नहीं है बल्कि एक शक्तिशाली महिला और अफगान कार्यकर्ता बन चुकी हैं। यासमीना अफगानिस्तान की ‘नंबर वन पॉर्न स्टार’ के रूप ने जानी जाती हैं। फेमिनिस्ट सेक्स एक्टिविस्ट यासमीना का तो मानना है कि वह देश की इकलौती पॉर्न स्टार हैं। यासमीना ने नास्तिक बनने के लिए अपनी मुस्लिम धर्म की जड़ों को त्याग दिया है। उनका मानना है कि तालिबान पॉर्न वेबसाइट के माध्यम से उनके बारे में सब कुछ जानता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यासमीना ने कहा कि तालिबानी ज्यादातर मेरे कंटेंट से नफरत करते हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि अफगानिस्तान पॉर्न के लिए जाना जाए।
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक
हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान
उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति
Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना
मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
