मां की ममता हुई शर्मसार, दिल दहला देने वाली घटना, 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी झूल गयी फांसी पर
घटना के वक्त मृतिका का पति गया हुआ था बाहर
कांकेर। जिले से दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक महिला ने अपने ही दो बच्चों को फांसी के फंदे पर लटका दिया इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र दुधावा चौकी का है। मिली जानकारी के अनुसार मुसुरपुट्टा निवासी भुनेश्वरी ध्रुव ने बेटी देविका ध्रुव (ढाई साल) व बेटे टिकेश्वर ध्रुव (11 माह) अपने दोनों बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त मृतिका का पति बाहर गया हुआ था। जब वह वापस घर आया तो घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल बच्चो को मारकर महिला ने आत्महत्या क्यों की अभी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पया है।

