jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

MP NEWS : पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल

हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन अगली सीट के ऊपर तक पहुंच गया

मकड़ाई समाचार उमरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमरिया और चंदिया के बीच छोटी पाली-दुब्बार में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शहडोल से कटनी जा रही एक कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया जबकि तीन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन अगली सीट के ऊपर तक पहुंच गया। इससे सामने बैठे दोनों युवक कार में बुरी तरह से फंस गए और उनकी मृत्यु हो गई। जबकि कार के पिछले हिस्से में बैठे एक युवक गंभीर था जिसकी भी मौत हो गई। एक युवक घायल है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

- Install Android App -

बहक गई कार : बताया गया है कि कार बेहद तेज गति से जा रही थी और इसी दौरान अचानक बहक गई। बहकने के बाद कार सड़क से उतरी और सड़क के किनारे लगे यूकेलिप्‍टस के एक बड़े पेड़ से जा टकराई। कार का बोनट पेड़ से टकराते ही फट गया और इंजन अंदर की तरफ धस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूर तक कार के टकराने की आवाज पहुंची। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

शहडोल से जा रहे थे कटनी : बताया जा रहा है कि ये सभी शहडोल स्थित किसी वैवाहिक आयोजन में शामिल होने गए थे। देर रात अपने गृह जिले कटनी जाने के लिए शहडोल से निकले थे। इसी दौरान हाईवे प़र स्थित पाली दुब्बार गांव में सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में बुन्नू शेखर पिता जी कर्नल निवासी कटनी, राम मिलन पिता चौधामी राय निवासी कटनी (पटौधा), प्रहलाद पिता नत्थू साहू निवासी शहडोल (पड़मनिया) के मृत्यु की खबर है,वहींं आशीष पिता प्रहलाद पटेल निवासी कटनी गम्भीर रूप से घायल हैं जो फिलहाल ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहा है। बताया जाता है कि ये सभी मृत बुन्नू शेखर के परिवार में हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने शहडोल गए थे। आयोजन में शामिल होकर कटनी वापस जा रहे थे, तभी इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए हैं।