jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

MP NEWS: सांसद को पहले व्हाट्सअप पर किया वीडियो कॉल , फिर भेजा अश्लील मेसेज , रुपयों की मांग, FIR दर्ज

भोपाल।  सांसद प्रज्ञा सिंह से ब्लैकमेलिंग व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज कर ठगने का प्रयास किया गया। भाजपा सांसद को यह कॉल रविवार शाम को दो अलग-अलग नंबरों से आए थे। सांसद ने जब कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया तो आरोपियों ने रिकॉर्डिंग वीडियो सांसद को भेजकर रुपए की मांग की। सांसद ने जब आरोपियों को रुपए देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने सांसद को जान से मारने की धमकी दी। सांसद की शिकायत के बाद टीटी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भोपाल से बीजेपी साध्वी प्रज्ञा सिंह से ब्लैकमेलिंग कर साइबर ठगों ने ठगने का प्रयास किया। सांसद के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग कर एक अश्लील वीडियो भेजा गया। जिसकी रिकॉर्डिंग करने के बाद आरोपियों ने सांसद को ब्लैकमेल किया और रुपए की मांग भी की। मामला सनसनीखेज होने के बाद पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

- Install Android App -

धमकी देकर किया ब्लैकमेल
सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम को एक लड़की का उनके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आया था। वीडियो में कुछ देर बाद लड़की ने अपने को कपड़े उतारना शुरू कर दिए। यह देख सांसद ने तत्काल फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से एक रिकॉर्डिंग वीडियो सांसद के नंबर पर भेज दिया गया। आरोपी ने फोन पर धमकी देकर सांसद को ब्लैकमेल किया और कहा कि अगर वह उसकी मांग पूरी नहीं करेंगी तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद सांसद ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

टीटी नगर थाना प्रभारी चेंनसिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद के बंगले से शिकायत आने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने पहले सांसद को अश्लील फोटो और वीडियो भेजें उसके बाद फोन कर उनसे अपशब्द भी कहे। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। मोबाइल नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।