jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

मां को मैसेज कर पुल से किशोर ने लगा दी छलांग, दो दिन बाद मिली लाश

शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

बिलासपुर। तोरवा के सूर्यवंशी मोहल्ले में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने गुस्र्वार को अपनी मां के मोबाइल पर मैसेज करने के बाद छठ घाट पुल से छलांग लगा दी। बेटे के घर नहीं लौटने पर मां ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। दो दिन बाद शनिवार को उसकी लाश देवरीडीह में अरपा नदी में मिली है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। तोरवा के सूर्यवंशी मोहल्ले में रहने वाले अनिल जायसवाल एक निजी संस्थान में रसोइया हैं। उनका बेटा पीयूष जायसवाल 10वीं का छात्र था। इसके अलावा वह कबड्डी का खिलाड़ी भी था। बीते कुछ दिनों से वह गुमसुम रहता था।

गुस्र्वार की शाम उसने अपनी मां के मोबाइल पर मैसेज किया। इसमें उसने छठघाट में आत्महत्या करने की बात लिखी थी। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इस पर उसकी मां ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। बाद में मोबाइल पर अपने बेटे का मैसेज देखकर उन्होंने तोरवा थाने में शिकायत की। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर नाबालिग की तलाश कर रही थी। इस बीच उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

- Install Android App -

शनिवार की सुबह सूचना मिली कि देवरीडीह में अरपा नदी के पानी में लाश तैर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से श्ाव पानी से निकलवाया। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने स्वजन का बयान दर्ज किया है। इसमें आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने नाबालिग का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इसकी जांच की जा रही है।

पब्जी गेम के कारण आत्महत्या की आशंका
घटना के बाद पूछताछ में कई बाते सामने आई है। मोहल्ले में चर्चा थी कि नाबालिग पबजी गेम खेलता था। इसके कारण आत्महत्या की बात उड़ रही थी। तोरवा थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी तस्दीक कराई गई है। स्वजन ने बताया कि वह कबड्डी का खिलाड़ी था। वह नियमित अभ्यास के लिए जाता था। इसके अलावा एक तरफा प्रेम प्रसंग की भी तस्दीक कराई गई है।