jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

कलयुगी पुत्र ने माता-पिता को बेरहमी से डंडे से पीटा, पिता की मौत माँ की हालत गंभीर

नीरज ने शराब के नशे में माता विद्या बाई और पिता पूरन पर लाठियों से हमला बोल दिया

मकड़ाई समाचार डबरा। ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र के रिछारी कला गांव में बीती रात एक कलयुगी पुत्र ने अपने माता-पिता पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें आज पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई और मां अभी भी मौत से जूझ रही है। आपको बता दें कि भितरवार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिछारी कला में बीती रात 65 वर्षीय व्रद्ध के सबसे छोटे पुत्र नीरज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

- Install Android App -

इस विवाद के बाद नीरज ने शराब के नशे में माता विद्या बाई और पिता पूरन पर लाठियों से हमला बोल दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद अन्य भाई तुरंत ही वहां आ गए, तो नीरज मौके से भाग गया। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई मामले की गंभीरता को देखते हुए करहिया थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भितरवार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उचित उपचार हेतु ग्वालियर भेज दिया। जहां देर रात पिता पूरन की मौत हो गई पुलिस ने इस मामले में कलयुगी पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है। विवाद के चलते रिछारी कला में पुत्र ने माता पिता पर लाठियों से हमला किया था जिसमें पिता पूरन की मौत हो गई है आरोपी फरार है शीघ्र से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।